सूर्य साधना यज्ञ में बताया समय का महत्व
बैतूल|अखिल विश्वगायत्री परिवार के तत्वावधान में वैष्णवी नगर के दरियावसिंह मर्सकोले के आवास पर रविवार को सूर्य साधना यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वशांति और जनकल्याण के लिए गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करके आहुतियां अर्पित की गई। यज्ञ का संचालन करते हुए एमआर लोखंडे ने कहा कि समय अमूल्य है। हमारी जीवन व्यवस्था के लिए समय का बहुमूल्य उपहार परमात्मा ने दिया है। हमें एक-एक पल का सदुपयोग करना चाहिए। आलस और प्रमाद से दूर रहकर हम महामानव बन सकते हैं।