पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूर्य गायत्री महायज्ञ आज से

सूर्य गायत्री महायज्ञ आज से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रज्ञामहिला मंडल एवं युवा मंडल गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में पंच कुंडीय सूर्य गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण भागवत कथा का चार दिनी आयोजन 9 फरवरी को भव्य कलशयात्रा से शुरू होगा। इस दौरान यज्ञोपवित , मुंडन, विद्या आरंभ, पुंसवन,नामकरण गुरुदीक्षा, जनेऊ, विवाह संस्कार, जन्मदिन आदि संस्कार नि:शुल्क कराए जाएंगे। सोमवार को दोपहर 12 बजे से भव्य कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होगी और 2 से 5 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा होगी। 10 फरवरी मंगलवार को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ, एवं दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक प्रज्ञा पुराण एवं प्रवचन, 11 फरवरी बुधवार को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक हवन पूजन और गायत्री महायज्ञ, दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रज्ञा पुराण प्रवचन, शाम 6 बजे विशाल दीप महायज्ञ होगा। 12 फरवरी गुरुवार को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक देव पूजन, गायत्री महायज्ञ, पूर्णाहुति, प्रज्ञा पुराण कथा का समापन, टोली विदाई एवं प्रसादी वितरण होगा।