पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनर्स संघ के जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुई चर्चा

पेंशनर्स संघ के जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुई चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेंशनर्स संघ के जिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुई चर्चा

आठनेर| पेंशनर्ससंघ की तहसील इकाई की बैठक रविवार को सिविल लाइन स्थित पेंशनर्स भवन में रखी गई थी। इस बैठक में जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल बुवाड़े और तहसील अध्यक्ष एमआर लाकुड़कर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक में पेंशनर्स संघ के जिला सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। यह सम्मेलन 3 मार्च को विश्वकर्मा मंदिर बैतूल में होगा। सम्मेलन में पेंशनरों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में संपतराव खांडवे, लक्ष्मण लोखंडे, एसपी सोनी, एनपी सोनी, माधोराव लोखंडे, किशोरी लाल सोनी सहित अन्य पेंशनर मौजूद थे।