पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस सीसीटीवी फुटेज से ढूंढ रही लुटेरों को

पुलिस सीसीटीवी फुटेज से ढूंढ रही लुटेरों को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाटाखेड़ाक्षेत्र में हुई लूट की वारदात में पुलिस को प्रारंभिक सुराग हाथ लगे हैं। एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले हैं। इसमें संदिग्ध लुटेरे पुलिस को नजर आए हैं। इसकी पड़ताल की जा रही है। शनिवार देर रात एसपी राकेश जैन इसी सिलसिले में सारनी पहुंचे। उन्होंने एसडीओपी और टीआई से जांच के बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सुराग तो मिले हैं, लेकिन पर्याप्त नहीं है। बारीकी से जांच के बाद जल्द ही लुटेरे हाथ लग जाएंगे।

पाटाखेड़ा क्षेत्र में अनिल सोनी के घर से 2 और 3 फरवरी की दरम्यानी रात लुटेरों ने करीब 15 लाख रुपए के जेवरात लूट लिए थे। घटना में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है, लेकिन कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा है। एसपी ने बताया कि पीड़ित ने कोई ठोस सुराग नहीं बताए हैं। इसलिए पुलिस को कठिनाई हो रही है, लेकिन अब एक सिरा पुलिस के हाथों में है। इससे सारी गुत्थी सुलझा ली जाएगी। उन्होंने लुटेरे भी मिलेंगे और माल भी बरामद होगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आमला, बैतूल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग कर रही है। हालांकि कोई मोबाइल नंबर हाथ नहीं लगा है। मगर, पुलिस पड़ताल में जुटी है। बैतूल और आमला में सर्चिंग कर रही है।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि चोरी और लूट की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। पार्टी के दीपक बिलगैया, अजय सोनी, सुरेंद्र झा, विशाल बिलगैया, मनोहर पचौरिया समेत अन्य लोगों ने बताया कि शहर में सर्राफा कारीगर के यहां की लूट की वारदात का पता नहीं चल सका है। रोज ही पुराने आवासों के खिड़की दरवाजे चोरी हो रहे हैं। ऐसे में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।