पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस बार संगीतमय होगा अभिव्यक्ति आभार कार्यक्रम

इस बार संगीतमय होगा अभिव्यक्ति आभार कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरहद पर रक्षाबंधन मनाने वाले सदस्यों का होगा सम्मान

बैतूल| राष्ट्ररक्षा युवा मंडल एवं राष्ट्र रक्षा समिति द्वारा सरहद पर जाने वाले सदस्यों के सम्मान में किया जाने वाला कार्यक्रम अनुभव अभिव्यक्ति आभार इस बार खास होगा। आयोजन में बैतूल के कलाकारों द्वारा दी जाने वाली देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से जहां देश के शहीदों को याद किया जाएगा वहीं इस वर्ष सरहद पर तैनात देश के प्रहरियों के साथ रक्षाबंधन मनाने वाले 29 सदस्यीय दल का सम्मान भी किया जाएगा। समिति द्वारा 8 अक्टूबर वायु सेना दिवस के अवसर पर संगीत संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन शाम 6.30 बजे से किया जाएगा।

कार्यक्रम में राष्ट्र रक्षा सूत्र एवं सद‌्भावना यात्रा अगरतला (बांग्लादेश बार्डर) में शामिल सदस्यों का उनके परिवार के साथ सम्मान किया जाएगा। वहीं यात्रा में शामिल सदस्यों द्वारा सरहद के अनुभव सुनाएं जाएंगे।

कार्यक्रम में शहीदों को समर्पित एक शाम शृंखला को बैतूल के संगीत कलाकार नामदेव अतुलकर द्वारा जोड़ा गया है। इस संध्या का निर्देशन एवं की-पेड पर नामदेव अतुलकर द्वारा संगत दी जाएगी। ऑक्टोपैड पर संतोष करोले, ढोलक-तबले पर तोषी सरयाम, शरद पारधी, अर्जुन संगत देंगे। अखिलेश जैन, नैतिक बाथरी, डैनी सावन कुमार, योगू शर्मा, धीरज बोथरा, विवेक बोथरा, रंजना सोनी गीतों को अपनी आवाज से संवारेंगे। राष्ट्र रक्षा समिति की अध्यक्ष गौरी बालापुरे ने बताया कि 13 सालों में पहली बार संगीत से जुड़े कार्यक्रम को करने की कोशिश की है।