- Hindi News
- हर पंडाल में दो वालंटियर निभाएंगे पुलिस की भूमिका
हर पंडाल में दो वालंटियर निभाएंगे पुलिस की भूमिका
हर पंडाल में दो वालंटियर निभाएंगे पुलिस की भूमिका
बैतूल|पुलिसकंट्रोल रूम में शुक्रवार को शहर के सभी दुर्गा मंडल अध्यक्षों और सचिवों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 56 दुर्गा मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान पंडालों पर सुरक्षा के लिए प्लानिंग की गई। बैठक में टीआई मदन मोहन चौधरी ने सभी समितियों के पदाधिकारियों से पंडाल में दो वालंटियर तैनात करने की बात कही। इन पदाधिकारियों के पास पुलिस जैसे अधिकार रहेंगे। एक वालंटियर 24 घंटे पंडाल में रहेगा। बैठक में सभी समितियों के प्रभारियों ने व्यवस्था बनाने के लिए चर्चा की। अपने सुझाव भी उन्होंने रखे।