पेंशनरों के मेडिकल एलाउंस में वृद्धि
पेंशनरों के मेडिकल एलाउंस में वृद्धि
बैतूल: रेलवेपेंशनरों का मेडिकल एलाउंस में बढ़ोतरी की गई है। रेलवे पेंशनर्स यूनियन के अध्यक्ष एसएल दुबे ने बताया कि रेलवे पेंशनर्स लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। उनकी मांग 300 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए प्रतिमाह किए जाने की थी। सरकार ने संशोधन कर 300 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए प्रतिमाह करने के आदेश पारित कर दिए हैं। इसे यूनियन ने अपर्याप्त बताते 1 हजार रुपए प्रति माह किए जाने की मांग जारी रखी है।