पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभाग में निवेश के लिए आज आएंगे 150 उद्योगपति

संभाग में निवेश के लिए आज आएंगे 150 उद्योगपति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्मदापुरमसंभाग में उद्योगों के विकास के लिए आयोजित की जा रही इन्वेस्टर्स समिट 15 दिसंबर को मालाखेड़ी स्थित रेशम केंद्र में होगी। इसमें 150 निवेशक भाग लेंगे। समिट से संभाग में उद्योगों की स्थापना के लिए नए रास्ते खुलेंगे। इसमें संभाग के अलावा भोपाल, दिल्ली, मुंबई के उद्योगपति भी शामिल होंगे। समिट सुबह 10 बजकर 5 मिनट से शुरू होगी, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। इस दौरान उद्योगपति संभाग में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी लेंगे, एमयू करेंगे और उद्योगों से जुड़े अनुभव बांटेंगे। समिट का शुभारंभ कमिश्नर के संबोधन से होगा।

मध्यप्रदेश में पहली बार किसी भी संभाग में यह समिट हो रही है। नर्मदापुरम संभाग के तीनों जिलों होशंगाबाद, बैतूल और हरदा में औद्योगिक विकास की संभावनाएं सबसे ज्यादा हैं। इसलिए यहां यह समिट की जा रही है। इस समिट के लिए 150 उद्योगपतियों ने अपने प्रस्ताव भेजे हैं। इसमें फिल्म सिटी बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है। यदि यहां फिल्म सिटी बनती है तो स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही संभाग को नया उद्योग मिल जाएगा। संभाग में कृषि के उत्पादन को देखते हुए सबसे ज्यादा कृषि और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योग लगने की संभावना है।

इनमें राइस मिल, फ्लोर मिल, बिस्कुट आदि उद्योग लग सकते हैं। खास बात यह है कि संभाग में उद्योग के लिए जमीन भी पर्याप्त है, जिसका उचित उपयोग करने के लिए अधिक से अधिक उद्योग लगाने के प्रयास हो रहे हैं। नर्मदापुरम समिट के लिए संभाग के बाहर के 9 उद्योगपति भी शामिल हो रहे हैं। रविवार को कमिश्नर वीके बाथम ने समिट के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

GLOBAL INVEATORS SUMMIT

ये उद्योगपति आएंगे बाहर से