पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभागीय प्रतियोगिता में छाए रहे होशंगाबाद के खिलाड़ी

संभागीय प्रतियोगिता में छाए रहे होशंगाबाद के खिलाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशंगाबाद| राजीवगांधी संभागीय खेल प्रतियोगिता रविवार को एसएनजी स्टेडियम में हुई। चार जिलों के खिलाड़ियों के बीच हुई फुटबाल, बेडमिंटन, जूडो, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स के मुकाबलों में होशंगाबाद के खिलाड़ी छाए रहे। प्रतियोगिता में जिले के बालक-बालिका अंडर 16 वर्ग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट व्यक्तिगत मैचों में जीत हासिल की। प्रतियोगिता में होशंगाबाद, बैतूल, हरदा रायसेन के 200 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए थे। फुटबाल के मैच पुलिस परेड ग्राउंड में खेले गए। फुटबाल का फाइनल बालक वर्ग में हरदा ने रायसेन को हराकर जीता। वहीं, बालिका वर्ग में होशंगाबाद ने हरदा को हराया। बेडमिंटन में बालक-बालिका वर्ग में हरदा ने होशंगाबाद को हराकर फाइनल जीता।







जूडो बालक वर्ग में होशंगाबाद विजेता-उपविजेता रहा, तो बालिका वर्ग में बैतूल ने बाजी मारी। टेबल-टेनिस बालक वर्ग में होशंगाबाद ने रायसेन को हराया और बालिका वर्ग में रायसेन ने होशंगाबाद को हराकर फाइनल जीता। एथलेटिक्स में दौड़, गोला फेंक, चकती फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद, रिले रेस के मुकाबलों में से होशंगाबाद सात में विजेता रहा। वहीं हरदा और बैतूल 5-5 इवेंट के विजेता रहे। रायसेन 4 इवेंट का फाइनल जीत सका। विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी अरविंद इलियाजर, प्रशिक्षक चंदा मिश्रा, देवेंद्र उरहा, मनोज झारिया, सीताराम यादव, विजय पुरोहित, गुरदीप, राकेश ठाकुर, चेतन उमरे, वेदवृत उमरे, भारतेंदु तोमर, सुमित पठारिया, भानुप्रताप यादव, लवकेश तिवारी, दीपसिंह ठाकुर, महेंद्र पचलानियां, जयसिंह भदौरिया, आस्कर मोजिस, नारायण बाबरिया, ममता दीक्षित, उपासना ठाकुर, सुषमा अहिरवार आदि मौजूद थे।