- Hindi News
- बैतूल आमला| फोरलेनपर पंखा के पास रविवार दोपहर 2 बजे एक
बैतूल/आमला| फोरलेनपर पंखा के पास रविवार दोपहर 2 बजे एक
बैतूल/आमला| फोरलेनपर पंखा के पास रविवार दोपहर 2 बजे एक जीप चालक ने तीन महिलाओं को कुचल दिया। इस घटना में बस से उतरकर अपनी बेटी का इंतजार कर रही महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। सूचना मिलते ही साईंखेड़ा से पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल महिलाओं को प्राथमिक इलाज देकर जिला अस्पताल में भर्ती किया है। 108 की ईएमटी कंचन कहार ने बताया कि पंखा पर गोराखार निवासी सोनोला 50 साल बस से उतरकर अपनी बेटी की रास्ता देख रही थी और पास ही बाइक के पास डाबरी निवासी शशिकला सुनीता खड़ी थी। इस बीच एक जीप ड्राइवर ने तीनों को कुचल दिया। घटना में गोराखार निवासी सोनोला की मौत हो गई, जबकि शशिकला सुनीता का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के बाद ड्राइवर वहीं जीप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है।
फोरलेन पर हादसा, एक महिला की मौत, 2 घायल