पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ लाख से हटाएंगे सड़कों से 80 खंभे

आठ लाख से हटाएंगे सड़कों से 80 खंभे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी तीन प्रमुख सड़कों के किनारों पर लगे बिजली खंभों की शिफ्टिंग के लिए नपा को 8 लाख खर्च करने होंगे। दरअसल नपा ने बिजली कंपनी से खंभे शिफ्टिंग का एस्टीमेट मांगा था, बिजली कंपनी ने एस्टीमेट भेजकर पैसा जमा करने को कहा है।

शहर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत काम चल रहा है। प्रोजेक्ट के तहत 6 सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। सभी के किनारे बिजली खंभे और ट्रांसफार्मर हैं, लेकिन नपा ने केवल तीन सड़कों कारगिल चौक से गेंदा चौक, कारगिल चौक से पेट्रोल पंप और कारगिल चौक से मैकेनिक चौक तक खंभे हटाने के लिए प्रक्रिया शुरू की है। 3090 मीटर की लंबाई में से केवल तीन सड़कों यानी 1640 मीटर लंबाई की सड़कों के किनारे लगे 80 खंभों को शिफ्ट करने के लिए एस्टीमेट मांगा गया है। बिजली कंपनी ने हाल ही में खंभों का केलकुलेशन करके एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। इन्हें हटाने के लिए 8 लाख का एस्टीमेट नपा को दिया गया है। अब नपा को पैसा जमा करना होगा। सड़कों के सेंटर से दोनों ओर 7.5 मीटर की जगह तक चौड़ीकरण किया जा रहा है। कंपनी के एई बीएस कुशवाहा ने बताया कि तीन सड़कों से खंभे शिफ्ट करने के लिए नपा ने एस्टीमेट मांगा था। लगभग 80 खंभे सड़क किनारे रहे हैं। इन्हें हटाने के लिए 8 लाख का एस्टीमेट नपा को दिया गया है।