2 हजार पासबुक का हुआ सत्यापन
2 हजार पासबुक का हुआ सत्यापन
बैतूल| मुख्यडाकघर बैतूल के पासबुक धारकों को कोर बैंकिंग से जोड़ने के लिए पासबुक के सत्यापन का काम चल रहा है। रविवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद यहां दिनभर वैरिफिकेशन चला। 10 कर्मचारियों की ड्यूटी पासबुक सत्यापन में लगाई गई थी। मुख्य डाकघर समेत जिले के 22 उपडाकघरों की पासबुकों का सत्यापन किया गया।
दिन भर में कुल 2 हजार पासबुक का सत्यापन किया गया। प्रभारी पोस्ट मास्टर एमएस चंदेल ने बताया कि डाकघर को कोर बैंकिंग से जोड़ने के प्रयास चल रहे हैं। पासबुक धारक जल्द वेरिफिकेशन करवा लें, नहीं तो भविष्य में उन्हें कोर बैंकिंग से जुड़ने में परेशानियां सकती हैं।