गायत्री परिवार ने किया सूर्य साधना यज्ञ
गायत्री परिवार ने किया सूर्य साधना यज्ञ
बैतूल|अखिल विश्वगायत्री परिवार के तत्वावधान में वैष्णवी नगर गोठाना के एमआर लोखंडे के आवास पर सूर्य साधना यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वशांति और जनकल्याण के लिए गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करके आहुतियां अर्पित की गई।
यज्ञ का संचालन रामरतन कावड़े और दिव्यांशु पारखे ने किया। इस अवसर पर दीनदयाल सूर्यवंशी, रामजी पाटिल, केएल हारले, दशरथ जौंजारे, कुंती कावड़े, र|माला धाड़से, संध्या लोखंडे, पीआर धाड़से सहित स्थानीय परिजन मौजूद थे।