पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनीकट में 1.5 फीट कम हुआ पानी

एनीकट में 1.5 फीट कम हुआ पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनीकट में 1.5 फीट कम हुआ पानी

नगर संवाददाता| बैतूल

शहरके 18 वार्डों में पेयजल सप्लाई करने वाले माचना एनीकट में पानी डेढ़ फीट कम हो गया है। 15 फीट ऊंचे माचना एनीकट में 13.5 फीट पानी है। हालांकि पानी पर्याप्त है। लेकिन इसे सहेजना जरूरी है। इसीलिए पानी का लेवल केवल डेढ़ फीट होने के बावजूद नपा ने माचना के किनारों पर लगे पंपों पर नजर रखने की प्लानिंग की है। नपा का जलप्रदाय अमला माचना के किनारे पर लगे किसानों के पंपों को हटवाने के लिए गश्त करेगा। नपा की जलप्रदाय शाखा के इंजीनियर धीरेंद्र राठौर ने बताया कि गर्मियों के पहले पानी सहेजना जरूरी है। अक्सर माचना के किनारे रहने वाले किसान मोटर लगाकर पानी ले लेते हैं। इससे शहर में सप्लाई के लिए पानी गर्मियों में कम बचता है। इसीलिए किसानों से मोटर नहीं लगाने का अनुरोध किया जाएगा। जो किसान इसके बावजूद मोटर लगाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।