- Hindi News
- लोक अदालत में बैंकों ने 11 लाख 83 हजार का समझौता किया
लोक अदालत में बैंकों ने 11 लाख 83 हजार का समझौता किया
सड़क हादसे में भाई बहन घायल
बैतूल.पंखा के पास रविवार दोपहर 4 बजे के करीब बैतूल से थावला गांव जा रहे भाई-बहन बाइक स्लिप होने से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की ईएमटी ईएमटी कंचन कहार के मुताबिक घटना में थावला निवासी किशोर पिता श्यामलाल तथा प्रमिला पिता श्यामलाल घायल हुए।
नगर संवाददाता|भैंसदेही
नेशनललोक अदालत के आयोजन से पक्षकारों को राहत मिली है। शनिवार को लगी लोक अदालत में बैंकों ने 11 लाख 83 हजार का समझौता किया। इससे बैंकों को भी राहत मिली है। न्यायाधीश प्रकाश कुमार उइके ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित प्रकरणों का निराकरण करना है। लोक अदालत में स्टेट बैंक आफ इंडिया एवं सेंट्रल बैंक की दोनों शाखाओं ने 11 लाख 83 हजार राशि का कर्जदारों से समझौता किया। स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर आरएस भास्कर राव ने बताया कि अदालत में 190 प्रकरणों में से 23 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसमें 2 लाख 95 हजार की वसूली और 7 लाख 80 हजार का समझौता किया गया। इधर सेंट्रल बैंक के ब्रांच मैनेजर सुनील जाधव ने बताया कि बैंक के 60 प्रकरणों में से 39 प्रकरणों का निराकरण कर 3 लाख 22 हजार 350 रुपए की वसूली और 4 लाख 3 हजार 750 रुपए का समझौता किया गया।