- Hindi News
- भोपाल में पंचर बनाने वाले का बेटा बना दिल्ली की जंगपुरा सीट से आप पार्टी का विधायक
भोपाल में पंचर बनाने वाले का बेटा बना दिल्ली की जंगपुरा सीट से आप पार्टी का विधायक
दिल्लीकी जंगपुरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) से विधायक बने प्रवीण कुमार देशमुख मूलत: भोपाल के रहने वाले हैं। उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एमएस धीर को हराया। प्रवीण अन्ना आंदाेलन के वक्त नौकरी छोड़कर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़ गए थे। प्रवीण ने टीआईटी कॉलेज से वर्ष 2006-08 में एमबीए किया है। अयोध्या बायपास स्थित प्रकाश नगर में उनका घर है। पिता पीएन देशमुख की भोपाल में पुलबोगदा के पास ज्योति टायर वर्क्स के नाम से टायर सुधारने पंचर बनाने की दुकान है। वह कहते हैं कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका बेटा एक दिन विधायक बन जाएगा।
देशमुख ने दैनिक भास्कर डाॅट काॅम से हुई विशेष बातचीत में प्रवीण देशमुख ने बताया कि वे 2009 में नौकरी की तलाश में दिल्ली गए थे। बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी की। करीब एक साल बाद अन्ना के आंदोलन में शामिल हुए और नौकरी छोड़ दी। फिर आप पार्टी की सदस्यता ली। शेष| पेज 4 पर
केजरीवालकी पहली पारी यानी 49 दिनों की सरकार में शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी के रूप में भी किया। इस समय प्रवीण के चुनाव जीतने की खुशी में पूरा परिवार दिल्ली गया है।
20 हजार वोटों से जीते
प्रवीण ने भाजपा के एमएस धीर को 20 हजार 400 वोट से हराया है। एमएस धीर आप की 49 दिन की सरकार में विधानसभा अध्यक्ष थे। हाल ही वे बीजेपी में शामिल हुए थे।
जनता के मूल्यवान समर्थन के लिए धन्यवाद! ईमानदारी से किया गया काम राजनीति में बदलाव लाएगा। हां, हम भारत को बदलने जा रहे हैं।
-प्रवीण कुमार देशमुख, जीत के बाद