- Hindi News
- सहा. परियोजना अधिकारी भदौरिया पर केस दर्ज
सहा. परियोजना अधिकारी भदौरिया पर केस दर्ज
पिछलेएक सप्ताह से चल रही जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर को वाट्सएप पर अश्लील एसएमएस भेजने और शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की जांच में सोमवार शाम 4 बजे महिला सेल प्रभारी प्रति तिवारी द्वारा अजाक थाने को सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर अजाक थाने में सहायक परियोजना अधिकारी जेएस भदौरिया पर छेड़छाड़ और एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में जल्द गिरफ्तारी कर पूछताछ करने की बात कही गई है। इधर अजाक डीएसपी एआर चौधरी ने बताया कि संभावित स्थानों पर सर्चिंग कर जल्द ही गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।