संत गजानन महाराज का प्रगटोत्सव आज
बैतूल| गजाननमंदिर समिति, कोठी बाजार बैतूल के तत्वावधान में 11 फरवरी बुधवार को शेगांव के संत गजानन महाराज का प्रगटोत्सव मनाया जाएगा। बुधवार को सुबह 7 बजे श्री महाराज का जाप, 12 बजे पालकी भ्रमण, 12 फरवरी को 5 बजे काकड़ा आरती एवं सामूहिक पाठ होगा।
सुबह 7 बजे जाप का समापन होगा। 11 से 12 बजे तक महाभिषेक और दोपहर 12 से 2 बजे तक सामूहिक हवन एवं महाआरती और भंडारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। समिति ने सभी से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।