- Hindi News
- 8 हजार परिवारों को नहीं मिले एकाउंट नंबर
8 हजार परिवारों को नहीं मिले एकाउंट नंबर
नगरपालिकाने शहर में रहने वाले परिवारों के बैंक एकाउंट नंबर लेने के लिए सर्वे शुरू किया था। सर्वे के दौरान एकाउंट नंबर लेकर समग्र पोर्टल पर इनकी ऑनलाइन एंट्री की जा रही है। एक ओर नपा शहरवासियों को प्रधानमंत्री जन धन समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सर्वे कर रही है, वहीं लोगों के बैंक एकाउंट नंबर लेना नपा के लिए चुनौती बन गया है। अब तक केवल 15 हजार लोगों के एकाउंट नंबर ही नपा को मिल सके हैं।
जानकारी के अनुसार बैतूल शहर की जनसंख्या 1 लाख 3 हजार 250 है। शहर में 23 हजार परिवारों में यह जनसंख्या निवास करती है। अगस्त 2014 में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाते खुलने शुरू हुए थे। नगरपालिका को समग्र पोर्टल पर सभी के बैंक एकाउंट की एंट्री करनी है। इसके लिए दो महीने पहले सर्वे भी शुरू किया गया था। सर्वे में केवल 15 हजार 7 सौ 55 लोगों के एकाउंट नंबर ही मिले हैं। अधिकांश लोग नपा के सर्वे कर्मचारियों को एकाउंट नंबर देने से कतरा रहे हैं। वहीं अधिकांश लोगों के घरों पर नपा को ताले मिलते हैं।
इधर समग्र पोर्टल पर एंट्री नहीं होने के कारण लोगों के योजनाओं के लाभ से वंचित होने की आशंका भी मंडरा रही है।
बैंक एकाउंट नंबर लेने कर रहे सर्वे
^लोगोंके बैंक एकाउंट नंबर लेने के लिए सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में बेहद कम लोगों के एकाउंट नंबर मिल पाए हैं। लोग एकाउंट नंबर नहीं दे रहे हैं। लोगों की सुविधा और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ये एकाउंट नंबर समग्र पोर्टल पर डाले जा रहे हैं। इसीलिए सर्वे में पूरा सहयोग करें। -पीके द्विवेदी, सीएमओ नपा
जन धन योजना