2 दिन से रिमझिम बारिश, फसलों पर संकट
जिलेभरमें दो दिनों से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। जिससे रबी फसलों पर संकट के बादल एकबार फिर मंडराने लगे हैं। इधर चिचोली, शाहपुर और रानीपुर में मंगलवार को चने के आकार के ओले गिरने के कारण गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका है। एक सप्ताह से बदली छाने का सिलसिला जारी है। बैतूल शहर और आसपास सोमवार शाम और मंगलवार सुबह हल्की रिमझिम बारिश हुई। दिनभर बदली छाने और हवाएं चलने से मौसम में ठंडक रही।
आजआएगी यूरिया की रैक: किसानोंके लिए अच्छी खबर है कि बैतूल रेलवे मालगोदाम पर बुधवार को 3 हजार मीट्रिक टन यूरिया की खाद लगेगी। गौरतलब है कि अब तक 30 हजार मीट्रिक टन डिमांड के मुताबिक आधा ही यूरिया जिले को मिल सका है। कृषि विभाग के डीडीओ पीएस किरार ने बताया कि जिले के किसानों को पर्याप्त यूरिया उपलब्ध करवाया जाएगा।
शाहपुर में गिरे ओल
शाहपुर|केसियागांव में मंगलवार सुबह 11 बजे के आसपास तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश और पांच मिनट चने के आकार के ओले गिरे हैं। केसिया के किसान नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि ओले पांच मिनट तक गिरे। इससे चने एवं गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। यहां सुबह से ही बादल छाए रहे थे और दोपहर को 11 बजे के बाद एक घंटे तक गरज-चमक के साथ बारिश हुई।
भैंसदेही में बूंदाबांदी
भैंसदेही|नगरआसपास के क्षेत्र में सुबह 10 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इधर, चिचोली में मंगलवार दोपहर 11 से 12 बजे के बीच हर्रावाड़ी, गोंडूमंडई के आसपास हल्की 5 से 10 मिनट तक ओले गिरे। वहीं हरदू, चूड़िया, चूनाहजूरी क्षेत्र में तेज हवा एवं गरज के साथ बारिश हुई। किसानों के मुताबिक तेज हवा के साथ बारिश होने से गेहूं की फसल गिर गई है। उधर सोमवार शाम को झल्लार क्षेत्र में आधे घंटे से अधिक समय तक रिमझिम बारिश होती रही।
सारनी| मौसममें आए बदलाव के बाद मंगलवार को सुबह से रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। तापमान में भी करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में कमी आने के कारण लोग दिन भर सर्दी महसूस हुई। बादलों के खुलते ही शाम को सर्द हवा भी चली। शहर में मंगलवार को सुबह से ही मौसम अनमना था। आसमान में घने बादल छाए हुए थे। उमस के कारण लोग परेशान थे, लेकिन सुबह 11 से 1 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही ठंडक भी आने लगी। इसके बाद जरूर कुछ देर के लिए आसमान साफ हुआ, लेकिन दोपहर में फिर बारिश शुरू हो गई। शाम को 4 बजे से बारिश शुरू हो गई। यह देर रात तक चलती रही। बारिश होने के कारण अभी तक 30-31 डिग्री पर रहने वाला अधिकतम तापमान 10 डिग्री खिसककर 19 तक गया। न्यूनतम तापमान भी 10.2 डिग्री सेल्सियस था।
बारिश के कारण दो-तीन दिनों तक और सर्द मौसम रहने के आसार हैं।