- Hindi News
- विधायक के फोन करने पर हुए दो गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन
विधायक के फोन करने पर हुए दो गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन
छुट्टी पर थे एकमात्र एनेस्थीसिया विशेषज्ञ
हेल्थरिपोर्टर|बैतूल
जिलाअस्पताल में एनेस्थीसिया की कमी बनी हुई है। इससे गर्भवती महिलाओं को सीजर के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को कुछ ऐसी ही स्थिति बनी। इससे गर्भवती सुबह से शाम तक परेशान हुई।
विधायक से फोन कराने पर प्राइवेट एनेस्थीसिया के पहुंचने से गर्भवती महिलाओं को इलाज मिल सका। दरअसल, बैतूल जिला अस्पताल में एक ही एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट है। उनके अवकाश पर चले जाने पर समस्या पैदा हो जाती है। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम प्राइवेट एनेस्थीसिया को अनुबंधित किया है, लेकिन वे भी समय पर नहीं पहुंच पाते हैं।
इससे गर्भवती महिलाओं को परेशान होना पड़ता है। मंगलवार को बैतूल की संगीता नाम की एक गर्भवती महिला समेत एक अन्य महिला डिलेवरी के लिए आई थी। उनके सीजर होने थे, लेकिन अस्पताल में पदस्थ एनेस्थीसिया के छुट्टी पर होने से मेटरनिटी वार्ड के कर्मचारी महिलाओं को पाढर अस्पताल जाने की सलाह दे रहे थे। महिला के परिचित ने बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल से संपर्क किया और स्थिति से अवगत कराया। इस पर प्राइवेट एनेस्थीसिया के अस्पताल पहुंचने से महिला को इलाज मिल सका। उल्लेखनीय है कि बैतूल जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की कमी लंबे समय से बनी हुई है।