- Hindi News
- 26 हजार गैस सिलेंडर वालों की लिंक नहीं जुड़ी
26 हजार गैस सिलेंडर वालों की लिंक नहीं जुड़ी
रसोईगैस के सिलेंडरों पर सब्सिडी का फायदा देने के लिए डीबीटीएल योजना के तहत कनेक्शनधारियों की लिंक जोड़ने का काम 6 महीने से चल रहा है, लेकिन अब भी 26 हजार 859 कनेक्शनधारियों की लिंक इस योजना के तहत नहीं जुड़ पाई है। आधार कार्ड, बैंक एकाउंट और समग्र आईडी की जानकारी वाले फार्म भरकर जमा नहीं करने के कारण इनके लिंक नहीं जोड़े जा सके हैं। केवल डेढ़ महीना लिंक जोड़ने के लिए बचा है, लेकिन लिंक नहीं जुड़ी है, ऐसे में भविष्य में इन्हें सिलेंडर पर सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा।
जानकारी के अनुसार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग डीबीटीएल योजना के तहत गैस कनेक्शनधारियों की बैंक एकाउंट से लिंक जोड़ने के लिए काम कर रहा है। मार्च के अंत तक यह काम पूरा किया जाना है, लेकिन सैकड़ों कनेक्शनधारियों की लिंक अब तक नहीं जुड़ी है। जिले में 19 गैस एजेंसियां हैं। इनमें 1 लाख 9 हजार 648 कनेक्शन हैं, जिनमें से 82 हजार 789 कनेक्शनधारियों की लिंक ही जुड़ी है। 26 हजार 859 कनेक्शनधारियों की लिंक अब तक नहीं जुड़ी है। दरअसल गैस एजेंसियों से लिंक जोड़ने के लिए दिए जा रहे फार्म पूरे भरकर जमा नहीं किए गए हैं। आधार कार्ड की फोटो कॉपी, समग्र आईडी और बैंक एकाउंट पास बुक की फोटोकॉपी जैसी किसी किसी जानकारी के नहीं देने के कारण लिंक नहीं जुड़ी है। ऐसे में इन लोगों को अप्रैल से रसोई गैस मिलने में परेशानियां सकती हैं। सब्सिडी वाले सिलेंडर उन्हें नहीं मिलेंगे, बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर उन्हें 230 रुपए महंगा पड़ेगा।
बैंक एकाउंट की पासबुक से जुड़वा सकते हैं लिंक
^डीबीटीएलयोजना में बैंक एकाउंट में सब्सिडी देने लोगों के रसोई गैस कनेक्शनों की लिंक जोड़ी जा रही है। 26 हजार लोगों की लिंक जोड़ना बाकी है। जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकांश लोगों को आधार कार्ड नहीं होने से परेशानी हो रही है। बैंक एकाउंट की पासबुक की फोटो कॉपी जमा करके लिंक जुड़वा सकते हैं। ताकि एकाउंट में सब्सिडी डाली जा सके। डीएसमुझाल्दा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी
िस्थति