पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देंगे पांच पुरस्कार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देंगे पांच पुरस्कार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देंगे पांच पुरस्कार

बैतूल|महिलासशक्तीकरण विभाग इस साल 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए अलंकरण समारोह आयोजित करके पुरस्कृत करेगा। महिलाओं को पांच तरह के पुरस्कार दिए जाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को ये पुरस्कार दिए जाएंगे। भारत सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय स्त्री शक्ति पुरस्कार के साथ राज्य शासन द्वारा स्थापित रानी अवंतीबाई राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार, राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार, विष्णु कुमार समाज सेवा सम्मान पुरस्कार और मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला महिला सशक्तीकरण अधिकारी अभिजीत पचौरी ने बताया कि पुरस्कारों के नियम और निर्देश विभाग की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। पुरस्कारों के लिए आवेदन 20 फरवरी तक जिला महिला सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा किए जा सकते हैं।