पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवा के कारण बंद की बिजली सप्लाई, लोग हुए परेशान

हवा के कारण बंद की बिजली सप्लाई, लोग हुए परेशान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरवासियोंको मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अंधेरे और परेशानियों में गुजारनी पड़ी। तेज हवा के कारण मंगलवार रात 11.45 पर एहतियातन भग्गूढाना सब स्टेशन से सप्लाई बंद की गई। 1.30 पर बिजली आई लेकिन इसके बाद भी आवाजाही चलती रही। 2 बजे दोबारा बिजली गुल हुई, जो कि 2.15 पर आई। लोगों ने अभी राहत की सांस ली ही थी कि 2.25 पर एक बार फिर बिजली चली गई। अधिकांश हिस्सों में 2.30 पर बिजली दोबारा गई। लेकिन अधिकांश हिस्सों में सुबह तक बिजली नहीं आई। कुछ हिस्से ऐसे भी थे जहां बुधवार रात तक बिजली नहीं आई।

तिलक वार्ड में न्यू बैतूल स्कूल के पीछे के हिस्से में मंगलवार रात को गुल हुई बिजली बुधवार रात तक नहीं आई थी। तिलक वार्ड के इस हिस्से में रहने वाले लोग बिजली कंपनी में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। क्षेत्र के संजय बघेल, संतोष मिश्रा, राजू यादव, रामरतन दीक्षित, संतोष गोस्वामी ने रात भर बिजली आने की उम्मीद में बिताई। लेकिन बुधवार रात तक बिजली नहीं आने के कारण वे परेशान होते रहे। शहर के कालापाठा, विकास नगर क्षेत्र में बुधवार रात को भी घंटों बिजली गुल रही।

बड़े फाल्ट के कारण परेशानी आई थी

^तेजहवा और पानी के कारण भग्गूढाना सब स्टेशन से लगभग एक घंटा बिजली सप्लाई बंद रखी गई थी। लेकिन मंगलवार रात में ही यह सप्लाई शुरू कर दी गई थी। कुछ जगहों पर बड़े फाल्ट के कारण परेशानी आई होगी। शिकायत की जगह पर अमला भेजकर ठीक करवाने का प्रयास किया जा रहा था। बीएसकुशवाहा, एई शहर