पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रीवा एक्सप्रेस का ट्रायल हुआ, पायलेट का स्वागत

रीवा एक्सप्रेस का ट्रायल हुआ, पायलेट का स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैतूल| रेलवेबजट में घोषित नागपुर-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन का बुधवार को ट्रायल हुआ। यह ट्रेन नागपुर से चलकर रात साढ़े 7 बजे बैतूल स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान बैतूल नपाध्यक्ष अलकेश आर्य, उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, नागपुर डिवीजन रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य केके पांडे आदि ने पायलेट का स्टेशन पर स्वागत किया। श्री आर्य ने कहा कि इससे मैहर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सहुलियतें मिलेगी। इसके अलावा बैतूल से नागपुर जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन के शुरू होने से सुविधा होगी। उल्लेखनीय है कि यह ट्रेन पिछले बजट में घोषित हुई थी। इसके बाद से इस ट्रेन का अब ट्रायल हुआ है।

बैतूल। रीवा एक्सप्रेस के बैतूल स्टेशन पहुंचते ही लोगों ने ड्राइवर का स्वागत किया।