- Hindi News
- बिना बिल्टी मिर्च, सोयाबीन बड़ी और कपास बीज ले जा रहे 4 ट्रक पकड़े
बिना बिल्टी मिर्च, सोयाबीन बड़ी और कपास बीज ले जा रहे 4 ट्रक पकड़े
दो ट्रक दरियापुर अमरावती से देवास जा रहे थे
फायनेंसरिपोर्टर|बैतूल
वाणिज्यिककर विभाग ने बिना बिल-बिल्टी और अधूरे दस्तावेजों के साथ जिले की सीमा से माल लेकर जा रहे चार ट्रकों को पकड़ा। इन पर 2 लाख 84 हजार रुपए की पेनल्टी लगाकर इन्हें छोड़ा गया।
मिली जानकारी के अनुसार वाणिज्यिक कर विभाग के कमिश्नर ने जिला वाणिज्यिक कर अधिकारी आरडी तिवारी को वाहनों की विशेष जांच के पावर्स दिए थे। इन पावर्स के मिलने के बाद वाणिज्यिक कर अधिकारी ने मंगलवार को जिले से होकर गुजरने वाले वाहनों की जांच की। चिचोली के पास बिना बिल-बिल्टी कपास के बीज लेकर जा रहे दो ट्रकों को पकड़ा गया। ये ट्रक दरियापुर अमरावती से देवास जा रहे थे। ट्रकों में भरे सामान का नापतौल किया गया। इसके बाद 1 लाख 60 हजार रुपए की पेनल्टी लगाकर ट्रकों को छोड़ा गया।
इसी तरह मिलानपुर के समीप से सोयाबीन बड़ी लेकर जा रहे एक ट्रक को पकड़ा गया। 62 हजार रुपए की पेनल्टी लगाई गई। खेड़ी के समीप मिर्च लेकर नागपुर से रहे एक ट्रक को भी पकड़ा गया।
ट्रक में भरे सामान का मिलान दस्तावेजों से नहीं हो पाया। जिसके कारण ट्रक चालक पर 62 हजार रुपए की पेनल्टी वाणिज्यिक कर विभाग ने ठोंकी।
वाहनों की जांच की गई
^वाणिज्यिककर कमिश्नर से वाहनों की जांच के विशेष पावर्स मिले थे। जिले के अलग-अलग हिस्सों में वाहनों की जांच की गई। इस जांच में चार वाहनों को पकड़ा गया। तीन ट्रकों के चालकों के पास बिल-बिल्टी नहीं थे। एक में सामान मिसमैच था। इन पर पेनल्टी लगाई गई है। वाहन चालक किसी असुविधा से बचने के लिए कागजात पूरे लेकर माल का परिवहन करें। -आरडी तिवारी, जिला वाणिज्यिक कर अधिकारी