वालीबॉल में आमला ने ससाबड़ को हराया
न्यूस्टार वालीबाॅल क्लब द्वारा आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता का पहला मुकाबला न्यू स्टार क्लब आमला एवं ससाबड़ क्लब के बीच खेला गया। 3 सेट के इस मुकाबले में न्यू स्टार क्लब ने लगातार 2 सेट में ससाबड़ क्लब को हराकर मैच जीत लिया। बुधवार को टूर्नामेंट की शुरुआत शाम 4 बजे विधायक चैतराम मानेकर एवं नपा अध्यक्ष लाजवंती नागले, उपाध्यक्ष प्रभा पटेल ने की। अतिथियों द्वारा खिलाडिय़ों से परिचय के बाद यहां पहला मैच आमला एवं ससाबड़ के बीच खेला गया था। इस रोमांचक मुकाबले में आमला ने पहले सेट में ससाबड़ को 25-22 और दूसरे सेट में 25-10 से मात दी। पहले सेट में न्यू स्टार क्लब के संदीप रहड़वे, अब्दुल बासित एवं जीशान शेख ने बेहतर खेल दिखाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
इसके बाद यहां दूसरा मुकाबला बैतूल एवं बरखेड़ के बीच शुरू था।
आज होंगे ये मुकाबले
आयोजनसमिति के चिरोंजी पटेल ने बताया गुरुवार को शोभापुर, अंधारिया, बिरूलबाजार, साईंखेड़ा, खापाखतेड़ा, तिरमहू, लालावाड़ी सहित अन्य टीम के खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे। क्लब के मुजाहिद खान ने बताया यहां शुरूआती दो दिन क्षेत्रीय टीम और इसके बाद 13 से 15 फरवरी तक यहां अखिल भारतीय स्तर पर टूर्नामेंट होंगे। इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस, सिग्लनकोर लखनऊ, साई कुरू क्षेत्र हरियाणा, भोपाल, जयपुर, सीआर मुंबई, जबलपुर, बरखेड़ उड़ीसा आदि स्थानों की टीम यहां प्रदर्शन करेगी।
आमला| ससाबड़ और ब्लू ड्रेस में आमला के खिलाड़ी खेलते हुए।