डीसीए क्लब ने जीता क्रिकेट मैच
डीसीए के जय ने तीन विकेट लिए
स्पोट्र्सरिपोर्टर|बैतूल
जिलाक्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में चल रहे लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को डीसीएम बैतूल और सतपुड़ा वेली क्लब के बीच मैच खेला गया।
इसमें सतपुड़ा वेली क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इसमें निर्धारित 20 ओवर में 93 रन बना पाई। इसमें बाबा अली ने सर्वाधिक 42 रन की पारी खेली और डीसीए क्लब के जय ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार विकेट और शरद ने 3 विकेट लिए। डीसीए क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में लक्ष्य को हासिल कर लिया। क्लब की तरफ से मोइन मंसूरी ने कप्तानी पारी खेलते हुए 30 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। शरद मसतकर ने 13 रन बनाए और पांच विकेट शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली। इस दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अनिल दीक्षित समेत अन्य लोग मौजूद थे।