बैतूल. अखिलविश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गोठाना के वैष्णवी नगर में रविवार को सूर्य साधना यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस यज्ञ में गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करके आहुतियां अर्पित की जाएंगी। विश्व की सुख-शांति की कामना भी इस दौरान की जाएगी।