सरताज सिंह
प्रभारी मंत्री आज करेंगे आईसीयू का शुभारंभ
बैतूल. जिलाअस्पताल बैतूल में रविवार को सुबह 10 बजे आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) का शुभारंभ प्रभारीमंत्री सरताज सिंह के करेंगे। इस दौरान सांसद ज्योति धुर्वे, विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि अभी तक बैतूल जिला अस्पताल में आईसीयू नहीं था और इसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिला अस्पताल के डॉ. एके पांडे ने बताया कि इस आईसीयू में 4 बैड के साथ आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं।