बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए 16 हजार रुपए
बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए 16 हजार रुपए
बैतूल.राष्ट्ररक्षा समिति एवं राष्ट्र रक्षा युवा मंडल के तत्वावधान में तीन दिन मात्र दो-दो घंटे तक शहर में घूम-घूमकर जम्मू में आई प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों की सहायतार्थ 16 हजार 321 रुपए की राहत राशि एकत्रित की गई। यह सहायतार्थ राशि 14 सितंबर को कलेक्टर राजेश प्रसाद मिश्र को सीएम रिलिफ फंड या फिर पीएम रिलीफ फंड में जमा करने सौंपी जाएगी। समिति अध्यक्ष गौरी बालापुरे ने बताया कि यह राशि समिति के स्कूल एवं कॉलेज में अध्ययनरत सदस्यों के माध्यम से स्वेच्छा से बाढ़ पीडि़तों की सहायतार्थ एकत्रित की गई है।
{ कलेक्टर को सौंपेंगे राशि