- Hindi News
- सीट को लेकर विवाद, स्वर्णजयंती एक्सप्रेस पर किया पथराव
सीट को लेकर विवाद, स्वर्णजयंती एक्सप्रेस पर किया पथराव
स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में शुक्रवार रात बैतूल के एक यात्री से महाराष्ट्र के एक दर्जन यात्रियों ने ट्रेन में सीट को लेकर मारपीट कर दी थी। जिसके बाद गर्ग कॉलोनी निवासी यात्री कमलेश यादव ने घटना की सूचना अपने मित्रों और परिजनों को इटारसी से ही दे दी थी। आधा सैकड़ा से ज्यादा युवक बैतूल में ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन 10.54 बजे प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंची। जनरल बोगी से बैतूल के यात्री के उतरते ही महाराष्ट्र के यात्रियों ने बोगी के गेट अंदर से बंद कर दिए। मारपीट की नियत से पहुंचे युवक उन्हें ट्रेन से बाहर नहीं निकाल पाए तो ट्रेन की बोगी पर पथराव कर दिया। आरपीएफ, जीआरपी और सिटी पुलिस के जवानों ने स्थिति को काबू किया। घटना से ट्रेन 15 मिनट लेट हुई।
आरपीएफ थाना प्रभारी एसके कोष्ठा ने बताया कि हंगामा करने वाले गर्ग कॉलोनी निवासी तरुण पिता रमेश, हेमंत जोशी, मुकेश पिता कोमलराम, दुर्गेश किरोदे, आशीष एनिया, शैलेष एनिया कमलेश यादव पर पर लाइन क्रास करने, ट्रेन यात्रियों से गाली गलौज सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया।
घटना के बाद आरपीएफ, जीआरपी के जवान स्टेशन पर पहुंच गए थे।