- Hindi News
- बैतूल की मोर चिमनी, अमेरिका की आर्ट गैलरी में सजेगी
बैतूल की मोर चिमनी, अमेरिका की आर्ट-गैलरी में सजेगी
{ अक्टूबर के पहले सप्ताह में न्यू मैक्सिकों में लगेगी प्रदर्शनी
अंशुलशुक्ला. बैतूल
बीते डेढ़ सौ सालों से अंधेरे से निजात पाने के लिए मोर के आकार वाली धातु की चिमनी मोर चिमनी बनाने वाले टिगरिया के ग्रामीणों ने यह सोचा भी नहीं था कि यह चिमनी एक दिन ख्यातिप्राप्त कला का रूप लेगी और विदेशों की आर्ट गैलरियों में इन्हें जगह देने के लिए कला पारखी निमंत्रण भेजेंगे। लेकिन बारीक नक्काशी से बनी मिश्रित धातु की मोर चिमनी की चमक दुनिया के सामने ही गई। लगभग 150 साल से भरेवा जाति के लोग घरों को रोशन करने के लिए टिगरिया गांव में मोर की आकृति की चिमनियां बनाते रहे हैं। गांव में बिजली नहीं होने के कारण पहले ये चिमनियां घर-घर में जलाई जाती थीं, लेकिन अब चंद घरों में ही इस चिमनी का उपयोग किया जाता है। चिमनी का उपयोग तो बंद हो गया है लेकिन अब यह धातु-शिल्प की दुनिया में अपनी चमक बिखेर रही है। इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय खजुराहो के जनजाति संग्रहालय, दिल्ली के सेंट्रल कॉटेज, में इन मोर चिमनियों को सजाने के लिए बुलाया जा चुका है। हाल ही में टिगरिया गांव के कलाकार बलदेव वाघमारे को न्यू मैक्सिको में होने वाले इंटरनेशनल फोक आर्ट मार्केट के लिए निमंत्रण आया है। वीसा संबंधी प्रक्रिया पूरी करके श्री वाघमारे अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में न्यू मैक्सिको जाएंगे।
विवाह में देते हैं उपहार
वर्तमानमें मोर चिमनी भले ही जलाने के काम नहीं रही हो लेकिन भरेवा जाति के लोग इसे नवदंपत्ति को उपहार में देते हैं। 600 से 1250 रुपए में यह मोर चिमनी बनाई भी जाती है।
तीनपीढ़ियों से बन रहे हैं चिमनी
वाघमारेपरिवार तीन पीढ़ियों से मोर चिमनी बना रहा है। अमेरिका के आर्ट मार्केट से निमंत्रण पाने वाले बलदेव वाघमारे ने बताया कि उनके 85 वर्षीय पिता सुखराम वाघमारे ने उन्हें मोर चिमनी बनाना सिखाया था। पिता को दादा ने यह कला सिखाई थी।
उमंगके साथ बना रहे कलाकृतियां
गांवके रंगलाल धुर्वे, मंगल धुर्वे, पप्पू परते, तारा वाघमारे, अनीता और श्यामवती समेत अन्य मोर चिमनी बनाने वाले ग्रामीणों ने मां सरस्वती स्वसहायता समूह का गठन करके इन्होंने काम भी शुरू कर दिया है। सुनील बारस्कर इस समूह के अध्यक्ष हैं।
पीतल, तांबा और कांसा मिलाकर बनाते है चिमनी
मोर चिमनी को पीतल , तांबा और कांसा धातुओं को मिलाकर बनाया जाता है। इन धात