- Hindi News
- स्कूल जाते समय छात्रा का दो युवकों ने किया अपहरण, दुष्कर्म
स्कूल जाते समय छात्रा का दो युवकों ने किया अपहरण, दुष्कर्म
{पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
नगरसंवाददाता.बैतूल/चिचाेली
केसियागांव के दो युवकों ने गुरुवार को एक स्कूली छात्रा का अपहरण कर लिया। इस छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और फिर दूसरे दिन उसे छोड़ दिया। चिचोली पुलिस ने रिपोर्ट पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
केसिया गांव के पिंजराढाना में रहने वाली कक्षा 10वीं की नाबालिग आदिवासी स्कूली छात्रा गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे स्कूल जा रही थी। करीब दो किमी दूर स्कूल जाने के दौरान गांव के दो युवक बस्तीराम पिता चुन्नी और दिनेश पिता मिश्री ने उसे रोका और वहां से अपहरण कर बस्तीराम के खेत ले गए। यहां पर बस्तीराम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंह पर कपड़ा बांधने से वह शोर-शराबा नहीं कर सकी। फिर वहां से उसे बस्तीराम चचेरे भाई के घर ओझाढाना ले गया। यहां पर रात में बस्तीराम ने दुष्कर्म किया।
दूसरे दिन दोपहर में बस्तीराम ने उसके मामा को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। छात्रा ने घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार की रात में करीब 9 बजे चिचोली थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अपहरण दुष्कर्म का केस दर्जकर आरोपियों की तलाश की, लेकिन आरोपी नहीं मिले। पुलिस ने शनिवार को जिला अस्पताल में छात्रा का मेडिकल करवाया। चिचोली थाने के एएसआई सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 13 सितंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिले में एक साल में 160 दुष्कर्म के मामले
जिलेमें दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक जिले में 1 सितंबर 2013 से 13 सितंबर 2014 तक 160 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा छेड़छाड़ की 373 घटनाएं हुई हैं। इनमें पुलिस ने केस दर्जकर कार्रवाई की है। कई ऐसे मामले हैं, जो बदनामी दबाव समेत अन्य कारणों से पुलिस तक नहीं पहुंच पाते हैं। जबकि पिछले साल जनवरी से दिसंबर 2013 दुष्कर्म के 111 और छेड़छाड़ की 187 घटनाएं हुई थीं। जिले में दुष्कर्म की घटनाएं दिन दिन बढ़ती जा रही हैं।
नाबालिग छात्र ने शादी का लालच देकर किया दुष्कर्म
मालीपुरागांव में 19 वर्षीय एक युवती के साथ कक्षा 12वीं के छात्र ने दुष्कर्म किया। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मालीपुरा गांव में रहने वाली युवती के पड़ोस में मयंक धुर्व