चंद्रबोधी पाटिल आज आएंगे
चंद्रबोधी पाटिल आज आएंगे
बैतूल. महाबोधीसोसाइटी ऑफ श्रीलंका के तत्वावधान में अलापान धम्मपाल की 150वीं जयंती कार्यक्रम में शिरकत के लिए बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रबोधी पाटील रविवार को कोलंबो (श्रीलंका) के लिए रवाना होंगे। इस बीच वे अल्प प्रवास के लिए बैतूल स्टेशन पर रुकेंगे। समिति के अध्यक्ष कमल घोगरकर एवं महासचिव संदीप पाटिल ने सभी से श्री पाटील के स्वागत के लिए सुबह 9 बजे बैतूल रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की बात कही है।