पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आबादी क्षेत्र में हाईवे पर बेकाबू ट्रैफिक

आबादी क्षेत्र में हाईवे पर बेकाबू ट्रैफिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहीं भी नहीं सतर्कता

क्या कहते हैं लोग

सड़क के गड्ढों में भरा पानी, बाजार में परेशान हुए लोग

लोगों ने कहा-सड़क का मेंटेनेंस नहीं कर सकते तो क्यों वसूलते हैं टैक्स

{नपा ने गड्ढे भरने में जताई असमर्थता

आमला.नगरकी आमला-बोड़खी मुख्य सड़क का मेंटेनेंस शनिवार तक भी नहीं हो पाया। सड़क के नहीं सुधरने के कारण शुक्रवार की रात को यहां एक युवक गड्ढे में गिरने से घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर नगरपालिका ने इस सड़क का मेंटेनेंस करने से साफ तौर पर इनकार कर देने से नाराज संगठनों ने शनिवार को तहसीलदार को पत्र देकर कहा है कि यदि नगरपालिका मेंटेनेंस नहीं कर सकती है तो लोगों से सड़क के नाम पर टैक्स क्यों ज्यादा वसूला जा रहा है।

गौरतलब है कि लंबे समय से आमला-बोड़खी मुख्य सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी जमा होने के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्कूली बच्चों के लिए भी इस सड़क को पार करना काफी जोखिम भरा काम लग रहा है। इस बात से नाराज बोड़खी क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों के प्रभारियों सहित बोड़खी के चंद्रशेखर पंडोले ने तहसीलदार को ज्ञापन देकर सड़क सुधरवाने की मांग की थी। शनिवार तक भी यहां सड़क सुधार कार्य शुरू नहीं हो सका था।

जबकि शुक्रवार की रात बोड़खी निवासी पंकज पिता रमेश गुलबांके इन गड्ढों के कारण दुर्घटना का शिकार हो गए। युवक की हालत गंभीर होने के बाद सड़क मेंटेनेंस का मामला ज्यादा गरमा गया है।

भैंसदेही. शिवमंदिर मार्ग पर गड्ढ़ों में भरा पानी लोगों के लिए परेशानी बन गया है।

आमला.बोड़खी मुख्य सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है।

शाहपुर- हाईवे की सड़क की हालत खस्ता हो रही है। यहां संकेतक नहीं लगाने से दुर्घटना भी बढ़ रही है।

निर्देश दिए जा रहे हैं

^हाईवेकी रोड पर संकेतक लगाने के लिए विभाग और कंपनी का निर्देशित किया जा रहा है। सीपीगोहिल, एसडीएमशाहपुर

परेशानी|

लोगों ने कहा- क्यों वसूलते हैं टैक्स

नगरपालिका का यह जवाब मिलने और युवक के घायल होने के बाद लोगों की नाराजगी अब और बढ़ रही है। बोड़खी व्यापारी मंडल अध्यक्ष टीकमदास मोटवानी एवं बोड़खी निवासी चंद्रशेखर पंडोले ने तहसीलदार दिनेश सांवले को दी शिकायत में बताया कि नपा जब इस सड़क