पांच खिलाड़ियों का चयन
पांच खिलाड़ियों का चयन
बैतूल| बडोरास्कूल के 5 खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्पर्धा में प्रदर्शन करेंगे। बडोरा स्कूल की प्राचार्य एस खातरकर ने बताया कि आमला में संभाग स्तरीय स्पर्धा आयोजित की गई थी। इसमें स्कूल से 10 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें से विकास रावते, रोहित विश्वकर्मा, कंचन रावते, मनीषा दरसीमा लक्ष्मी सरले का चयन राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ।
छात्र-छात्राओं के चयन पर स्कूल के शिक्षक केआर साहू समेत अन्य शिक्षकों ने बच्चों से बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही है।