सुबह से तीखी धूप, पारा 30 डिग्री पर
पिछलेतीन चार दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को जहां सुबह धूप खिली तो वहीं दोपहर में हल्की रिमझिम बारिश हुई। इसके बाद शाम को फिर बदली छा गई थी। रविवार को सुबह से शाम तक तीखी धूप रहने से उमस के कारण लोग बेहद परेशान हुए। रविवार को साप्ताहिक बाजार में भी ग्रामीण अंचलों से सब्जी लेकर आने वाले दुकानदारों को छतरी लगाकर बैठना पड़ा। रविवार को तीखी धूप के कारण अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया, तो वहीं न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री दर्ज किया गया।