पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिल में मिली गलती कोयले से भरे पांच ट्रक पकड़ाए

बिल में मिली गलती कोयले से भरे पांच ट्रक पकड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाणिज्यिककर विभाग के अधिकारी पूरे जिले में वाहनों की जांच के लिए अभियान चला रहे हैं। शनिवार रात और रविवार सुबह इस अभियान के दौरान बरेठा में कोयले से भरे पांच ट्रकों को पकड़ा गया, ट्रक चालकों के पास त्रुटिपूर्ण बिल और बिल्टी पाए गए।

मिली जानकारी के अनुसार वाणिज्यिक कर कमिश्नर से मिले विशेष अधिकार पर वाणिज्यिक कर अधिकारी आरडी तिवारी और सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी सरिता उइके ने वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया है। रविवार को सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी सरिता उइके ने स्टाफ के साथ बरेठा घाट क्षेत्र में वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान कोयले से भरे पांच ट्रकों पकड़ा गया। सभी वाहन डब्ल्यूसीएल का कोयला लेकर अलग-अलग जगहों के लिए जा रहे थे। वाहन चालकों से जब बिल और बिल्टी मांगे गए तो उन्होंने जो बिल बिल्टी दिखाए वे सही नहीं थे। माल कहीं और जा रहा था और बिल बिल्टी किसी अन्य जगह के थे। इस कारण वेट कर अधिनियम की धारा 57 के तहत वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। वाहन चालकों पर पेनल्टी की कार्रवाई के लिए सामान का केलकुलेशन चल रहा था। सोमवार को पेनल्टी वसूली जाएगी।

















































इसके बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा।

वाणिज्यिक कर विभाग ने कोयले से भरे 5 ट्रक पकड़े।