- Hindi News
- वनों का विनाश नहीं सुरक्षित रखकर विदोहन करें: तिवारी
वनों का विनाश नहीं सुरक्षित रखकर विदोहन करें: तिवारी
वनोंका विनाश नहीं उन्हें सुरक्षित रखते हुए उनका विदोहन करें, यह बात यूएनडीपी यानी यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत जिले में चल रहे कार्यक्रमों पर आयोजित कार्यशाला के दौरान उत्तर वनमंडल के डीएफओ एएस तिवारी ने कही। रविवार को वन विद्यालय में यूएनडीपी प्रोग्राम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रोग्राम के तहत चल रहे कामों का प्रबंधन ग्रामीणों को सौंपने पर जोर दिया गया।
कार्यशाला में पूरे जिले से आए वन विभाग के अधिकारियों और वनरक्षकों ने भाग लिया। वन संपदा के महत्व और इससे आजीविका चलाने के तरीकों के विषय में भी इस दौरान बताया गया। बांस के वनों का पुनरुद्धार करने पर भी चर्चा हुई। मुर्गीपालन, एग्रीकल्चर, मछलीपालन और जैविक खाद निर्माण के विषय में भी बताया गया।
बैतूल। वन विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित वनकर्मी अधिकारी।
नगर संवाददाता|बैतूल