पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैतूल अस्पताल में आईसीयू शुरू, अब रैफर नहीं होंगे गंभीर मरीज

बैतूल अस्पताल में आईसीयू शुरू, अब रैफर नहीं होंगे गंभीर मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईसीयू की शुरुआत हो गई, स्टॉफ भी रहेगा

^आईसीयूका शुभारंभ हो चुका है, यहां पर आधुनिक उपकरण रहते हैं। मरीज नहीं होने से शाम को ताला लगा दिया गया होगा, लेकिन अब इसकी शुरुआत हो चुकी है। स्टॉफ भी मौजूद रहेगा। गंभीर मरीजों को इलाज में राहत मिल सकेगी। -डॉ. डब्ल्यूए नागले, सिविलसर्जन

गंभीर मरीजों हो सकेगा इलाज

बैतूलजिला अस्पताल में आईसीयू की आवश्यकता लंबे समय से बनी हुई थी, लेकिन अस्पताल में आईसीयू की सुविधा नहीं होने से डॉक्टर्स को गंभीर मरीजों को पाढर और भोपाल रैफर करना पड़ता था, तो कई बार मरीजों के परिजन हालत गंभीर होने पर मरीज को इलाज के लिए नागपुर तक ले जाते थे। जिला अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों से अस्पताल में जल्द ही आईसीयू शुरू हो चुका है। इससे गंभीर मरीजों को बाहर ले जाने की जरूरत महसूस नहीं होगी। गंभीर मरीजों को बैतूल में ही इलाज मिल सकेगा।

अस्पताल के आईसीयू में चार बैड हैं। यह बैड रिमोट से कंट्रोल होते हैं। इसके अलावा मल्टीपैरामॉनिटर, ऑक्सीजन कंस्ट्रक्शन, इंफ्यूजन पंप, ऑक्सीजन सिलेंडर, रिसेक्शन किट, डिफीब्रीलेटर, वेंटीलेटर, एबी मशीन, बाइपेप मशीन, वेंटीलेटर, एबी मशीन, बाइपेप और डिफीब्रीलेटर समेत अन्य उपकरण आईसीयू में उपलब्ध हैं। जिला अस्पताल में आईसीयू के लिए अस्पताल के नए डॉक्टर्स स्टाफ नर्स, टेक्निशियन को एक माह का प्रशिक्षण दिया गया है। आईसीयू में पांच डॉक्टर्स, 6 स्टॉफ नर्स और 3 टेक्निशियन रहेंगे। आईसीयू का प्रभारी डॉ. आनंद मालवीय को बनाया गया है, जबकि उपकरण समेत व्यवस्था की जिम्मेदारी स्टॉफ नर्स एमएस नागरानी को सौंपी गई है।

ये सुविधाएं मिलेंगी आईसीयू में

वाहन, डीजल दे दो ड्राइवर मैं दूंगा : विधायक

मृतकोंके लिए शव वाहन नहीं मिलने की समस्या को उठाते हुए विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि लोगों को शव वाहन नहीं मिल पाता है। इस शव वाहन को रोगी कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि शव वाहन, डीजल दे दो, ड्राइवर मैं खुद उपलब्ध करा दूंगा। यहां पर एनेस्थिसिया विशेषज्ञ नहीं होने का मामला भी उठा। इस पर सांसद-विधायक ने कहा कि अस्पताल से ही किसी डॉक्टर को ट्रेनिंग पर भेजकर इसकी व्यवस्था बनाएं, ताकि मरीजों का सही समय पर इलाज हो सके।

सौगात|चार बैड की गहन चिकित्सा इकाई का सांसद ने किया शुभारंभ

{अतिथियों के जाने के बाद आईसीयू के मेन गेट पर लगाया त