पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड में लगी मरीजों की कतार, डॉक्टर को राउंड लेने तक की जगह नहीं

वार्ड में लगी मरीजों की कतार, डॉक्टर को राउंड लेने तक की जगह नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड में लगी मरीजों की कतार, डॉक्टर को राउंड लेने तक की जगह नहीं

बैतूल. मौसम आए अचानक बदलाव के कारण बच्चे वायरल फीवर, उल्टी-दस्त और सदी-खांसी की चपेट में हैं। जिला अस्पताल में रविवार को बच्चा वार्ड में मरीजों की लंबी कतार लग गई जिससे डॉक्टर के लिए राउंड लेने तक की जगह नहीं थी कि वे बच्चों को पलंग पर जाकर देख सकें। परिजन बच्चों को गोद में लेकर वार्ड में कतार में खड़े हुए तो डॉक्टर ने भी एक जगह बैठकर मरीजों को देखना शुरू किया। बच्चा वार्ड में रविवार को 90 बच्चे भर्ती थे। इनमें 75 बच्चे तो वायरल फीवर के थे। वहीं 15 बच्चे सर्दी-खांसी और उल्टी-दस्त की चपेट में हैं। जिला अस्पताल में सुबह 11.30 बजे डॉ. राजेंद्र मौसिक राउंड लेने पहुंचे तो उन्हें पलंग समेत नीचे भी गद्दे बिछाकर बच्चों को भर्ती किया था। जिसके कारण चलने तक की जगह बच्चा वार्ड में नहीं थी। उन्होंने स्टॉफ नर्स के रूम में बैठकर ही बच्चों को देखना शुरू कर दिया।





जिला अस्पताल में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि जब वार्ड में ही बच्चों को गोद में लिए परिजनों की लंबी कतार लग गई।