अपहरण का आरोपी पकड़ाया
अपहरण का आरोपी पकड़ाया
बैतूल| शाहपुरक्षेत्र की एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। टीकमगढ़ के इस युवक के खिलाफ पुलिस ने अपहरण दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। लड़की के पिता ने 1 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 14 वर्षीय लड़की को एक अज्ञात युवक शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्जकर उसकी खोजबीन शुरू की। जांच के दौरान 14 सितंबर को पुलिस ने आरोपी आनंद पिता लल्ला चढ़ार (24) निवासी टांनगा थाना जतारा जिला टीकमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।