फूड कूपन की फजीहत राशन मिला केरोसिन
युवककांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हिवरखेड़ी क्षेत्र के लोगों को चार माह से राशन केरोसिन नहीं मिलने की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। युवक कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष लवलेश राठौर के साथ हिवरखेड़ी गांव के लोग कलेक्टोरेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ग्रामीणों को राशन नहीं मिलने की समस्या बताई। उन्होंने कहा गांव के लोगों के पास राशन कार्ड हैं, लेकिन अब तक फूड कूपन नहीं मिल सका है। इससे बीते चार माह से राशन और केरोसिन नहीं मिल सका है। राशन दुकान भी सप्ताह में एक दिन ही खुलती है। इससे दूसरे कूपन धारियों को राशन, केरोसिन के लिए परेशान होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि शासन की योजना के अंतर्गत ग्रामीणों से 1-1 हजार रुपए ले लिए, लेकिन अब तक शौचालय का निर्माण नहीं किया गया है। इस दौरान तरुण कालभोर, रिंकू पटेल, प्रफुल्ल पाल, तरुण राठौर, गणेश राठौर, बालकराम धुर्वे, कृष्णा नाइक समेत अन्य लोग मौजूद थे।
उन्होंने पंचायत में कपिलधारा योजना के कुएं खुदाई का भुगतान नहीं होने, ग्राम पंचायत सचिव के गांव में नहीं रहने और बारिश से गिरे मन्नू गायकी, बिसराम गायकी, नत्थू सोनारे को अब तक मुआवजा नहीं मिलने की बात रखी।