पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अश्लील मैसेज करने वाले तकनीकी सलाहकार की सेवा समाप्त

अश्लील मैसेज करने वाले तकनीकी सलाहकार की सेवा समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ आरोप सही पाए जाने पर संचालक ने की कार्रवाई

बैतूल|जिलापंचायत में इंटीग्रेटेड वाटर माइक्रोप्लान के तकनीकी सलाहकार शोहाब रिजवान खान की संचालक हेमवती वमन ने सेवा समाप्त कर दी। श्री खान पर दो महिलाकर्मियों ने अश्लील मैसेज भेजकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जांच में यह आरोप सही पाया गया।

राजीव गांधी जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमवती वमन के आदेश में बताया कि सोहाब रिजवान खान पर दो महिलाकर्मियों ने मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजकर मानसिक शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच के बाद उन पर लगे आरोप सही पाए गए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए समेकित संविदा नीति ने अनुसार संविदा दायित्वों से मुक्त करने के आदेश दिए है। इधर कलेक्टर राजेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि रिजवान खान के खिलाफ हुई जांच में दोषी पाए जाने पर बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई थी। जिस पर संचालक द्वारा कार्रवाई की गई।

रिजवान खान