पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनचले बाइक सवारों ने छात्रा को मारी टक्कर

मनचले बाइक सवारों ने छात्रा को मारी टक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जिला अस्पताल में छात्रा का इलाज किया गया।

{ दोनों बाइक सवार युवक गिरफ्तार

नगरसंवाददाता| बैतूल

ट्यूशनसे लौट रही एक स्कूली छात्रा को दो मनचले बाइक सवार युवाओं ने टक्कर मार दी। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने इसे भोपाल रैफर कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

कोसमी क्षेत्र की कक्षा 10वीं की छात्रा सुबह 6 बजे शहर के टिकारी क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने आती थी। सोमवार को वह करीब 8 बजे ट्यूशन से लौट रही थी। इस दौरान टिकारी क्षेत्र के प्रदीप नागले, राहुल परते ने उसका पीछा करते हुए प्लाइवुड फैक्ट्री के सामने बाइक से टक्कर मार दी। दुर्घटना में छात्रा को सिर में गंभीर चोट आई थी और दोनों पैर फैक्चर हो गए थे। पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और दोनों मनचले बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली।

घायल छात्रा के परिजनों का कहना है कि ट्यूशन आने-जाने के दौरान प्रदीप नागले और राहुल परते नाम के दो मनचले युवक छेड़छाड़ करते थे। इन दोनों मनचलों को पहले भी समझाया गया था, लेकिन वे नहीं माने। दोनों युवकों ने पहले बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और बाइक से टक्कर मारकर घायल कर दिया। उन्होंने जान बूझकर ऐसा किया है।

जिला अस्पताल के डॉ. रविकांत उइके ने बताया छात्रा के सिर में चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। उसके दोनों पैर फैक्चर हो गए थे। छात्रा सांस भी नहीं ले पा रही थी। गले के पास से सांस लेने के लिए जगह बनाई।

युवकोंको गिरफ्तार, केस दर्ज किया है

^दुर्घटनाकी जानकारी मिलते ही मौके पर जवानों को भेजा गया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।^ सुरेंद्रवर्मा, एएसआई,अस्पताल चौकी