- Hindi News
- साईं की प्रतिमा हटाने के विरोध में सड़क पर उतरा संगठन
साईं की प्रतिमा हटाने के विरोध में सड़क पर उतरा संगठन
साईं भक्तों ने लल्ली चौक पहुंचकर शंकराचार्य स्वरूपानंद का पुतला जलाया। विरोध में नारेबाजी भी की।
21 सितंबर को प्रतिमा को लेकर होगा निर्णय
मंदिरप्रबंधन पत्र या सोशल मीडिया से अपनी राय मांगी। इसके बाद 21 सितंबर को बैठक आयोजित करने की घोषणा की गई। बैठक बालाजीपुरम मंदिर परिसर में होगी।
साईं की मूर्ति को कोई नहीं तोड़ेगा: कलेक्टर
कलेक्टरआरपी मिश्र ने साईं भक्तों से कहा कि, प्रतिमा को कोई डिस्मेंटल नहीं करेगा। इस संबंध में बैठक होने वाली है। मंदिर संस्थापक से चर्चा करेंगे। इसका हल निकाला जाएगा।
अनहोनी का कौन होगा जिम्मेदार-साईं भक्त
कलेक्टरआरपी मिश्र को दिए ज्ञापन में बालाजीपुरम में मंदिर के पट बंद कर प्रतिमा को विसर्जित करने की बात कही जा रही है। इससे जिले के साईं भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है। संस्थापक के माध्यम से इस प्रकार की बातें की जाती है, तो बालाजीपुरम मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र रहकर एक पर्यटक स्थल रह जाएगा। यह सांप्रदायिकता फैलाने का काम किया जा रहा है। इससे आगे कुछ भी अनहोनी हो सकती है। इसका जिम्मेदार कौन होगा? उन्होंने कलेक्टर से मामले का जल्द निराकरण किए जाने की बात रखी।
पुतला जलाया
बालाजीपुरम में साईं बाबा मंदिर बंद करने पूजा नहीं होने के विरोध में शहर में रैली निकाली।
नगर संवाददाता| बैतूल
बैतूलबाजारके बालाजीपुरम मंदिर में स्थित साईं बाबा की प्रतिमा हटाए जाने के फैसले की तारीख नजदीक आने के साथ ही मामला तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को मंदिर संस्थापक के प्रतिमा हटाए जाने के बयान के विरोध में साईं भक्तों ने प्रदर्शन कर पुतला जलाया। भक्तों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर सांई बाबा के जयकारे लगाए। इसमें यारो उठो, भागो दौड़ों साईं बाबा का साथ छोड़ो जैसा नारा भी लगाया। इस दौरान आधा सैकड़ा से अधिक साईं भक्त मौजूद थे।