- Hindi News
- टाइम लिमिट पूरी होने में डेढ़ माह बाकी कई सड़कों का काम शुरू ही नहीं हुआ
टाइम लिमिट पूरी होने में डेढ़ माह बाकी कई सड़कों का काम शुरू ही नहीं हुआ
{ पिछले साल 1 अक्टूबर 2013 को हुआ था शुभारंभ, अब तक नाली निर्माण से आगे नहीं बढ़ा काम
नगरसंवाददाता|बैतूल
अक्टूबरमें शहर की सड़कों को उत्कृष्ट बनाने के लिए चल रहे मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के प्रोजेक्ट की मियाद पूरी होने जा रही है, लेकिन लोगों के लिए परेशानियां पैदा करने से आगे यह काम नहीं बढ़ा पाया है। खास बात यह है कि सड़कों को उत्कृष्ट बनाने के इस प्रोजेक्ट का सड़कों को छोड़ नालियों के निर्माण पर केंद्रित हो गया है। सड़क किनारे नालियां तो जमकर बनाई गई हैं, लेकिन किसी भी सड़क के बीच में अब तक काम शुरू नहीं हुआ है।
1 अक्टूबर 1013 को कांतिशिवा चौक पर 13 करोड़ के मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के प्रोजेक्ट का भूमिपूजन हुआ था। अगले महीने अक्टूबर 2014 में इसकी मियाद पूरी हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर की 6 सड़कों के बीच में डिवाइडर बनाए जाने हैं। इस डिवाइडरों पर पौधे लगाए जाने हैं। इसके साथ सड़क किनारे फुटपाथ, बेंच और गार्डन जैसी व्यवस्थाएं की जानी है। सड़कों के दोनों ओर नालियां भी बनाई जानी है। लेकिन सड़कों पर काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। केवल नेहरू पार्क, अस्पताल के सामने, गुरुद्वारा रोड पर, एसपी ऑफिस चौराहे के समीप, कारगिल चौक के समीप नालियों का निर्माण ही किया जा सका है। ये नालियां भी पीडब्ल्यूडी की पहले से बनाई गई नालियों पर ही बनाई जा रही हैं। सड़क पर काम भले ही शुरू नहीं हुआ है लेकिन लोगों को परेशान जमकर होना पड़ रहा है।
खस्ताहाल कर दी सड़कें, पेचवर्क भी रुका पड़ा
पीडब्ल्यूडीने पिछले साल सड़कों पर पेचवर्क भी शुरू किया था। लेकिन प्रोजेक्ट में शामिल 6 सड़कों का पेंचवर्क भी नहीं किया गया। पेचवर्क नहीं होने के कारण सड़कें बदहाल हो रही है। जब तक सड़क पर काम पूरा नहीं हो जाता पीडब्ल्यूडी पेचवर्क नहीं करेगी। इसीलिए काम पूरा होने तक पेचवर्क भी अटका हुआ है।
सैटेलाइट सर्वे भी 32 वार्डों में बाकी
नपाने गुडगांव की एक निजी कंपनी को शहर की संपत्तियों के सैटेलाइट सर्वे का जिम्मा सौंपा था। अगस्त 2013 में सर्वे हुआ था। भगतसिंह वार्ड में इस कंपनी ने सर्वे भी किया। लेकिन काम आगे नहीं बढ़ा। 32 वार्डों का सर्वे अभी बाकी है।
अब हटवाया यात्री प्रतीक्षालय
जनप्रतिनिधियोंकी हिदायत के बाद चार दिन पहले ही सड़क चौड़ीकरण के लिए कारगिल चौक के यात्री प्रतीक्षालय को