एटीपी मशीन ठीक करवाने की मांग
बैतूल| कृष्णपुरावार्ड के कुछ रहवासियों ने बिजली कंपनी में लगाई गई एटीपी मशीन में सुधार की मांग उठाई है। क्षेत्र के अरुण गायकवाड़ समेत अन्य ने बिजली कंपनी के एसई को पत्र लिखकर एटीपी मशीन ठीक करवाने की मांग उठाई है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि एटीपी मशीन में सिक्के और चेक के ऑब्शन बंद हैं। जिसके कारण बिल जमा करने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसीलिए इंजीनियरों की मदद से इस मशीन को सुधरवाया जाए।