खुदाई की मिट्टी हटाने की मांग
बैतूल| शहरमें सड़क किनारे नाली निर्माण कार्य चल रहा है। बीएसएनएल कार्यालय सिविल लाइन के सामने सड़क पर खुदाई की मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। इस मिट्टी के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सिविल लाइन निवासी मुकेश सोनी समेत अन्य ने नपा सीएमओ को पत्र लिखकर मिट्टी सड़क से हटवाने की मांग उठाई है।